
झांसी। प्रेमनगर पुलिस ने बीते दिनों आईपीएल क्रिकेट पर ऑन लाइन सट्टा खिलाने वाले चिरगांव निवासी माफिया बृजेंद्र राजपूत को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेजा था। पुलिस बृजेंद्र के गिरोह की तलाश में थी। आज प्रेमनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लग गई। प्रेमनगर पुलिस बृजेंद्र राजपूत के गिरोह के तीन सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके अलग अलग बैंक अकाउंट में रखी सट्टे की धनराशि 24 लाख 36 हजार से अधिक को सीज करा दिया गया है। वही पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त बृजेंद्र राजपूत के बैंक अकाउंट में 1 लाख 14 हजार 866 को भी सीज करवा दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट सट्टा माफियाओं के खिलाफ अभियान चला कर चर्चित सटोरिया विजय परिहार, नीरज ओर हरेंद्र उर्फ लला परिहार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त वेबसाइट admin.1x bets,२४८.com के माध्यम से नेटवर्क चलाते थे। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्त नीरज के मोबाइल में मास्टर/एजेंट/क्लाइंट आईडी लेजर कैश ट्रांजेक्शन एवं कमीशन से संबंधित डेटा मिला। इस ऑन लाइन सट्टे में कुल दो लाख सात हजार पांच सौ सत्ताईस स्वाइन संचालित हो रहे थे। तथा विभिन्न बैंक खातों में सट्टे का पैसा ट्रांजेक्शन हो रहा था। पुलिस ने सट्टा माफिया ओर उसके गिरोह के सदस्यों के बैंक डिटेल्स निकाल कर सभी के दो लाख से अधिक की धनराशि को सीज करवा कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
खबर का बॉक्स एचडीएफ, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक आदि में आता था सट्टे की बुकिंग का पैसा
झांसी। प्रेमनगर पुलिस द्वारा पकड़े गए सट्टा माफिया बृजेंद्र राजपूत के गैंग के सदस्य विजय परिहार, हरेंद्र उर्फ लला परिहार ओर नीरज के बैंक अकाउंट की पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला यह लोग स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आदि में ट्रांजेक्शन पाया गया। पुलिस ने बृजेंद्र राजपूत के बैंक अकाउंट में रखी रकम पचहत्तर हजार पांच सौ बीस रुपए, सेविंग अकाउंट में उन्तालीस हजार तीन सौ छयालिस, कुल धनराशि एक लाख चौदह हजार आठ सौ की धनराशि सीज कराई। वही पकड़े गए अभियुक्तों की बैंक अकाउंट की धनराशि चौबीस लाख छत्तीस हजार छ सौ छब्बीस हजार की धनराशि सीज कराई।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

