Home Uncategorized फर्जी कॉल्स सेंटर पर पुलिस की दबिश, मैनेजर गिरफ्तार, संचालक फरार, दर्जनों...

फर्जी कॉल्स सेंटर पर पुलिस की दबिश, मैनेजर गिरफ्तार, संचालक फरार, दर्जनों कंप्यूटर, कीपैड मोबाइल फोन बरामद

308
0

 

झांसी। शादी विवाह कराने संबंधित शगुन मैरिज प्रोपराइटर के नाम से संचालित कॉल्स सेंटर पर थाना सीपरी बाजार ओर साइबर थाना की भारी पुलिस फोर्स ने दबिश देकर वहां कार्य कर रही दर्जनों युवतियों सहित मैनेजर को हिरासत में ले लिया। वही मौके से कॉल्स सेंटर के संचालक एक महिला ओर उसका पुरुष साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम ने जिस कमरे में यह कॉल्स सेंटर संचालित हो रहा था वहां से दर्जनों कंप्यूटर, दस्तावेज, फोटो, सहित 13 कीपैड मोबाइल फोन बरामद कर लिए।

गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान आईपीएस अरीबा नोमान ने जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सीपरी बाजार प्रभारी नीतिक्षक जय प्रकाश चौबे, साइबर प्रभारी सचिन मिश्रा, महिला उपनिरीक्षक वंदना कश्यप, कॉन्स्टेबल नवीन कुमार सहित भारी पुलिस फोर्स के साथ साइबर अपराध की रोकथाम में लगे थे। तभी जरिए मुखबिर सूचना मिली कि नंदनपुरा स्थित सरयू बिहार कॉलोनी में एक किराए के मकान में किराए से ऊपरी मंजिल का फ्लैट लेकर कॉल्स सेंटर चलाया जा रहा है। जिसमें अलग अलग मोबाइल नंबरों से लोगों को फोन कर युवतियों से शादी का झांसा देकर उनसे पांच सौ रुपए से तीस हजार रुपए तक लिए जा रहे है। इस सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम देर शाम मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे ओर उक्त मकान का दरवाजा खटखटाया, जिस पर एक महिला निकली उसने खुद को मकान का मालिक बताया। जब पुलिस ने उससे पूछताछ तो महिला ने बताया कि उसके मकान पर ऊपरी मंजिल पर शगुन मैरिज प्रोपराइटर के नाम से कॉल सेंटर संचालित होता है। पुलिस टीम जब ऊपर पहुंची तो फ्लैट में अलग अलग केबिन बने थे जिनमें कुल मिलकर ग्यारह युवतियां अलग अलग मोबाइल नंबरों से लोगों को कॉल्स कर रही थी। पुलिस टीम ने ग्यारह कंप्यूटर, 13 कीपैड मोबाइल फोन सहित लोगों का शादी का प्रलोभन देकर उनसे रुपए हड़पने वाले लिखे रजिस्टर को कब्जे में ले लिया। पुलिस टीम ने मौके से थाना प्रेमनगर क्षेत्र के नगरा निवासी हीना कौशर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हिना ने बताया कि वह मैनेजर है, ओर किरायनामा का एग्रीमेंट जरूर उसके नाम है लेकिन इसे संचालित करने वाला संचालक कोतवाली क्षेत्र निवासी सतीश ओर उसकी महिला मित्र नीतू प्रजापति है। पुलिस ने हिना के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया। वही नीतू ओर सतीश की तलाश की जा रही है। इधर पुलिस ने हिरासत में ली गई कार्य करने वाली युवतियों को इनके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने दावा किया है कि इस कॉल्स सेंटर में फर्जी तरीके से लोगों को शादी कराने का प्रलोभन देकर उनसे पहले एंट्री के नाम पर पांच सौ रुपए उसके बाद युवतियों को फोटो ओर वीडियो दिखाकर तीस से चालीस हजार रुपए हड़प कर लेते थे इसके बाद उक्त नंबर बंद दूसरा नंबर संचालित कर लेते थे। पुलिस ने हिना कौशर के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

बैंक अकाउंट में डिटेल्स खंगाल रही पुलिस

झांसी। पुलिस के मुताबिक शादी कराने का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी का पैसा यह लोग क्यूअर कोड के माध्यम से लेते थे। उन्होंने बताया कि यह लोग सेंटर बैंक, बैंक ऑफ इंडिया ओर कोटेक बैंक का एकाउंट जो हिना कौशर ओर सतीश के नाम से इनके ही बैंक खातों में पैसा लिया जाता था। पुलिस इनके तीनों बैंक खातों की डिटेल्स खंगाल रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here