Home Uncategorized युवती ने लगाया दबंगों पर छेड़खानी ओर मारपीट का आरोप

युवती ने लगाया दबंगों पर छेड़खानी ओर मारपीट का आरोप

150
0

झांसी। पेड़ से फल तोड़ने गई युवती के साथ दबंगों ने रास्ते में रोक कर छेड़खानी करते हुए मारपीट कर दी। विरोध करने पर युवती का दुपट्टा खींच कर फाड़ दिया। चीखने चिल्लाने पर दबंग उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

पीड़िता ने अपनी मां के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंच कर शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सैयर निवासी महिला ने एसएसपी कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसकी पुत्री 18 अप्रैल को दोपहर को खेत पर लगे पेड़ से फल तोड़ने गई थी। तभी रास्ते में खड़े दबंगों ने उसे रोक लिया ओर छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर उसका दुपट्टा खींच कर फाड़ दिया। महिला का आरोप है कि जब उसकी पुत्री चीखने चिल्लाने लगी तो दबंगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि इस घटना की शिकायत उसने चौकी में की थी। लेकिन पुलिस ने उसकी सूचना दर्ज नहीं की।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here