Home Uncategorized सदन की बैठक में समय से उपस्थित नहीं होने पर पार्षदों ने...

सदन की बैठक में समय से उपस्थित नहीं होने पर पार्षदों ने किया बैठक का वहिष्कार, जमकर की नारेबाजी

167
0

झांसी। सदन की बैठक में पार्षदों के समय पर पहुंचने ओर अधिकारियों के समय पर सभागार में नहीं पहुंचने पर पार्षदों ने बैठक का वहिष्कार कर जमकर नारेबाजी की।

सोमवार को सदन की बैठक में अरबों के विकास कार्य के प्रस्ताव पर चर्चा का साथ मोहर लगनी थी। लेकिन पार्षदों के समय पर पहुंचने के बाद भी नगर निगम के अधिकारी नगर निगम के सभागार में नहीं पहुंचे। पार्षदों का आरोप था कि पौने बारह बजे से बैठक शुरू होनी थी लेकिन अधिकारी अपने अपने चैंबरों में बैठ कर ऐसी की हवा खा रहे थे, लेकिन बैठक में उपस्थित नहीं हुए। सवा बारह बजे सभी पार्षदगणों ने बैठक का वहिष्कार कर बैठक से बाहर निकल कर नगर निगम के मुख्य गेट पर खड़े होकर जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान पार्षदों ने बताया कि इस बैठक में विकास कार्य को लेकर अरबों के बजट पर चर्चा की साथ मोहर लगनी थी। हंगामे में राहुल कुशवाहा, कुसुम कुशवाह, श्रीमती सुशीला दुबे, समेत कई पार्षद मौजूद रहे।

कुछ पार्षद अधिकारियों के पास बैठे रहे

झांसी। सदन की बैठक का वहिष्कार कर जब पार्षद एक जुटता का परिचय देते हुए हंगामा कर अधिकारियों पर ताना शाही नहीं चलेगी का आरोप लगा रहे थे। वही कुछ पार्षदगण अधिकारियों के चैंबर में बैठ कर चर्चा करते देखे गए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here