Home Uncategorized अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा, ग्रामीणों में...

अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन ने पांच घंटे में लगवाई नई प्रतिमा

43
0

 

झांसी। जनपद में एक बार फिर शांतिप्रिय माहौल को भड़काने का प्रयास करते हुए अराजक तत्वों ने संविधान के रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी सूचना पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया, ओर भीड़ एकत्रित होने लगी। सूचना पर भारी पुलिस बल ओर प्रशासनिक अमला पहुंच गया। हंगामा कर रहे लोगों को किसी प्रकार शांत कराते हुए प्रशासन ने आठ घंटे के अंदर क्षतिग्रस्त प्रतिमा को हटवा कर नई प्रतिमा स्थापित कराते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक चिरगांव थाना क्षेत्र के करगुवा में स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। देर रात अज्ञात अराजक तत्वों ने बाबा साहब की प्रतिमा का एक हाथ ओर पैर तोड़ दिया। प्रतिमा देख कर लगता है यह किसी ने जानबूझ कर शांतिप्रिय माहौल को बिगाड़ने के उद्देश्य से किसी भारी भरकम वस्तु से प्रतिमा पर प्रहार किया है। आज सुबह जब ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा तो आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर बसपा, भीम आर्मी, समाजवादी छात्र सभा सहित संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए ओर हंगामा करने लगे। सूचना पर चिरगांव थाना सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। साथ ही प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंचा ओर हंगामा कर रहे लोगों को किसी प्रकार शांत कराकर घटना के आठ घंटे अंदर ही नई प्रतिमा बाबा साहब की स्थापित कराई। इधर पुलिस ने तत्काल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ओर प्रशासन की मुस्तैदी के चलते अराजक तत्वों के अरमानों पर पानी फिर गया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here