
झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं/ बालिकाओं, युवतियों के सम्मान सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के फेस 5.2 में जनपद में अभियान चलाकर महिलाओं, बालिकाओं ओर युवतियों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज झांसी के थाना सदर बाजार क्षेत्र में मिशन शक्ति प्रभारी निरीक्षक, उपनिरीक्षक धर्मपाल सिंह, महिला कॉन्स्टेबल पूनम, राखी, द्वारा मां काली के मंदिर में चौपाल लगाकर महिलाओं को अपराध से बचने, अपराधियों पर किस प्रकार कार्यवाही कराने, तथा पुलिस सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही सरकारी योजनाओं के लाभ संबंधित भी जानकारी दी गई।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

