Home Uncategorized युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों का हंगामा, पुलिस मौके पर, स्पा सेंटर...

युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों का हंगामा, पुलिस मौके पर, स्पा सेंटर में करती थी युवती काम

166
0

 

झांसी। स्पा सेंटर में कार्य करने वाली युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गईं। हंगामा उस समय हो गया जब युवती के शव को कब्रिस्तान में दफनाने ले जाया जा रहा है। उसी समय युवती के परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए आरोप लगाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक मणिपुर निवासी युवती झांसी महानगर कई स्पा सेंटरों पर कार्य करती थी। वर्तमान में वह सीपरी बाजार स्थित एक स्पा सेंटर में गोविंद चौराहा निवासी युवती के साथ कार्य कर रही थी। गत रोज उसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। आज युवती के शव को लेकर जीवन शाह स्थित कब्रिस्तान में दफनाने के लिए ले जाया जा रहा था। तभी युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए उन्होंने साथ कार्य करने वाली युवती पर गंभीर आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर नवाबाद थाना की पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस मामले में पूछताछ कर जांच पड़ताल कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here