झांसी। ईरान ओर अमरीका के बीच रहे युद्ध को लेकर भारत में गैस ओर डीजल पेट्रोल की कमी की तमाम अफवाहों के बीच केंद्र ओर प्रदेश सरकार कुकिंग गैस ओर डीजल पेट्रोल भरपूर मात्रा में होने का दावा कर रही। इसी प्रकार जनपद झांसी में भी कुकिंग गैस की किल्लत को लेकर जन प्रतिनिधि ओर प्रशासन दावे कर रहा कि झांसी में कुकिंग गैस की किल्लत नहीं। लेकिन आए दिन उपभोक्ता गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर भटकते हुए नजर आ रहे है। प्रशासन के दावों की हवा निकलता आज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो प्रमाण है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो में बताया जा रहा है कि ओरछा गेट रोड स्थित जामुन गैस एजेंसी पर गैस की बुकिंग होने के बावजूद ग्राहक के घर गैस सिलेंडर नहीं पहुंचने पर वह एजेंसी पहुंचा। जहां कर्मचारियों से उसका मुंह वाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट भी हुई। इस मारपीट का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
रक्सा गैस एजेंसी संचालक ओर हॉकर्स नहीं उठा रहे फोन, डिलीवरी मेसेज के बाद भी नहीं पहुंच रही गैस
झांसी। जिला प्रशासन ने झांसी में कुकिंग गैस की किल्लत नहीं हो। इसके लिए गैस एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया था। इसके बावजूद भी रक्सा में स्थित त्रिमूर्ति गैस एजेंसी संचालक समय से एजेंसी नहीं खोल रहे साथ ही ग्राहकों के मोबाइल पर गैस सिलेंडर डिलेवरी का मेसेज आने के बाद भी उनके घरों तक गैस नहीं पहुंच रही। गैस एजेंसी संचालक ओर हॉकर्स दोनों ही अपने अपने मोबाइल फोन ग्राहकों के रिसीव नहीं कर रहे है। एक रक्सा के व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि कुकिंग गैस ग्राहकों को न देकर बड़े बड़े होटल ओर रेस्टोरेंट में ब्लैक में दी जा रही है।
जिम्मेदार जान बुझ कर बने अंजान
झांसी। कुकिंग गैस की काला बाजारी रोकने ओर आम जनता ग्राहकों को समय पर कुकिंग गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने पर जिलापूर्ति विभाग को ग्राहकों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए थे। आम जनता जब जिलापूर्ति विभाग के जिम्मेदारों को फोन लगाते है तो वह अंजान बनकर आम जनता का फोन रिसीव नहीं करते। आखिर आम जनता अपनी समस्या को लेकर कहा जाए , कौन सुनेगा इनकी फरियाद।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

