Home Uncategorized हेलो मैं डीएम ऑफिस से बोल रहा, शिकायत वापस लो नहीं तो...

हेलो मैं डीएम ऑफिस से बोल रहा, शिकायत वापस लो नहीं तो पुलिस भेज दूंगा, फर्जी कॉल्स पर मुकदमा दर्ज

54
0

 

झांसी। मानक विहीन चल रहे निर्माण कार्य की शिकायत करने पर एक व्यक्ति को फोन पर डीएम कार्यालय बताकर शिकायत वापस नहीं लेने पर घर पर पुलिस भेजने की धमकी दी। जब इसकी जांच पड़ताल की गई तो वह फोन करने वाला डीएम कार्यालय से नहीं बल्कि वह फर्जी कॉल्स थी। नवाबाद थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

रक्सा ग्राम पंचायत निवासी समाज सेवी अनिकेत मिश्रा ने नवाबाद थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसने रक्सा में चल रहे मानक विहीन निर्माण कार्य की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल सहित कंपनी के हेड ऑफिस की थी। 28 जुलाई 2026 को वह पारिवारिक न्यायालय के पास खड़ा था उसी समय उसके मोबाइल पर 9057083311 से एक फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को झांसी डीएम ऑफिस से बताते हुए शिकायत वापस लेने को कहा। जब अनिकेत ने शिकायत वापस लेने से इंकार कर दिया तो फोन करने वाले व्यक्ति ने एक दरोगा और दो सिपाही घर भेज कर उत्पीड़न कराने की धमकी दी। अनिकेत ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी झांसी कार्यालय में की। जिसकी जांच पर पता चला जिस नम्बर से फोन आया वह झांसी के जिलाधिकारी कार्यालय में किसी का नहीं है। देर रात नवाबाद पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर धमकी देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here