
झांसी। चार दिन पूर्व किशोरी का अपहरण कर हत्या करके शव को कुआं में फेंकने वाले दो आरोपियों से देर रात स्वाट ओर उलदन थाना पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की बंदूक से चली गोली लगने से दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर देर रात पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे ओर जांच पड़ताल कर दोनों घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के मुताबिक 7 अप्रैल को उलदन थाना क्षेत्र के निमौनी गांव में कुआं में एक किशोरी की लाश पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक की शिनाख्त हर्षिता आर्य पुत्री सुरेश कुमार के रूप में हुई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। इस दौरान दो संदिग्ध प्रकाश में आए थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा स्वाट ओर उलदन थाना पुलिस को लगाया गया था। एसपी सिटी श्रीमती प्रीति सिंह ने बताया कि देर रात दोनों ही टीम किशोरी का अपहरण हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश में लगी थी। तभी निमौनी रपटा पुल के पास दो संदिग्ध बाइक सवारों से आमना सामना पुलिस टीम का हो गया। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों लोग पुलिस टीम पर तमंचे से फायर भागने लगे। पुलिस टीम ने जवाबी कार्यवाही करते हुए फायरिंग की। जिसमें पुलिस की बंदूक से चली गोली आरोपियों के पैर में। जा लगी ओर वह घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने नाम ग्राम निमौनी निवासी शैलेंद्र अहिरवार ओर ठाकुर दास बताए। पुलिस ने इनके कब्जे से तमंचा, सात जिंदा ओर खोखा कारतूस सहित बाइक, मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने हर्षिता का उसकी मर्जी के बगैर अपहरण कर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव को कुआं में फेंकने का जुर्म स्वीकार किया। पुलिस टीम ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

