Home Uncategorized अक्षय जन सेवा समिति द्वारा 10 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का समापन,...

अक्षय जन सेवा समिति द्वारा 10 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का समापन, महिलाओं को वितरित किए गए प्रमाण पत्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

44
0

झाँसी | अक्षय जन सेवा समिति द्वारा आयोजित 10 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि हेमंत कुशवाहा ने वितरित किए । इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति की अध्यक्ष सविता पचौरी ने कहा कि आज के समय में महिलाओं का आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे महिलाएं ब्यूटी पार्लर जैसे स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकें। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से महिलाएं न केवल अपने परिवार का सहारा बनती हैं, बल्कि समाज में भी अपनी अलग पहचान स्थापित करती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि समिति भविष्य में भी इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को कौशल विकास का लाभ मिल सके।

प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को ब्यूटी पार्लर से संबंधित विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी गई, जिसमें फेशियल, मेकअप, हेयर स्टाइलिंग सहित अन्य आवश्यक कौशल शामिल रहे। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए समिति का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर समिति के अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। इस दौरान उर्मिला पटेरिया, नीलम कुशवाहा, पूजा गुप्ता, रीना राठौर, माही कुशवाहा, प्रजापति, अमन,राधा साहू, प्रियंका राजपूत, सिया कुशवाहा, मोहिनी पाल, रिंकी कुशवाहा, प्रथम आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here