Home Uncategorized फर्जी फर्म बनाकर साढ़े चार करोड़ का लाभ अर्जित करने वाले गिरोह...

फर्जी फर्म बनाकर साढ़े चार करोड़ का लाभ अर्जित करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

126
0

झांसी। थाना शहर कोतवाली पुलिस ने कूट रचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी फर्म बनाकर साढ़े चार करोड़ रूपये का लाभ अर्जित करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से फर्जी दस्तावेज बनाने वाले उपकरण बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक झांसी राज्य कर वरिष्ठ सहायक देवेंद्र पटेल ने 18 दिसंबर 2025 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि फर्म काजल इंटरप्राइजेज जो कि अस्तित्व विहीन फर्म है, इसके बिना किसी व्यापार किए पोर्टल पर फर्जी कूट रचित दस्तावेज तैयार कर साढ़े चार करोड़ रुपए का लाभ अर्जित किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। विवेचना के दौरान दिल्ली के मॉडल टाउन निवासी अशोक जैन का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने इसे हिरासत में लेकर जेल भेजते हुए विवेचना जारी रखी इस दौरान अशोक जैन के व्हाट्स एप ओर मोबाइल सीडीआर पर हुई वार्ता ओर इस फर्जीवाड़े संबंधित दस्तावेज मिलने पर दिल्ली के समयपुर बादली निवासी नीरज रंजन गुप्ता का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने विवेचना में तमाम ऐसे साक्ष्य एकत्रित किए जिससे स्पष्ट हो गया कि नीरज ही इस गिरोह का सदस्य है ओर उसी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर साढ़े चार करोड़ का लाभ अर्जित करने में अहम भूमिका निभाई। आज पुलिस ने इस आरोपी नीरज गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here