Home Uncategorized जेडीए की जमीन पर बनी मजार पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण मुक्त कराई...

जेडीए की जमीन पर बनी मजार पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण मुक्त कराई जमीन

61
0

 

झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण ने आज पुलिस बल के साथ बड़ी कार्यवाही की है। विकास प्राधिकरण ने वर्षों से उसकी जमीन पर बनी अवैध मजार को आज जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर अपनी जमीन कब्जा मुक्त करा ली। इस दौरान भारी संख्या पुलिस ओर प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

जानकारी के मुताबिक मुक्ताकाशी मंच के पीछे जेडीए विभाग की कई एकड़ जमीन पर पड़ी है। जिस पर धीरे धीरे अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। वही इसी जमीन पर कई वर्षों से मजार भी बनी थी। आज जेडीए की टीम ने सिटी मजिस्ट्रेड, ओर भारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंच कर मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कराते हुए जमीन कब्जा मुक्त करा ली। इस दौरान जेडीए ओर पुलिस टीम को वहां थोड़ा विरोध भी झेलना पड़ा। जेडीए अधिकारी ने बताया कि यहां जेडीए की जमीन पर कई वर्षों से अवैध कब्जा कर मजार बनाई गई थी। इसके लिए जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए लेकिन नोटिस के बाद भी जमीन को कब्जा मुक्त नहीं किया गया। जिस पर पुलिस प्रशासन के साथ बुलडोजर से अवैध मजार को ध्वस्त कर जमीन को कब्जा मुक्त करा ली गई है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here