
झांसी। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के तहत चल रहे पानीं की पाइप लाइन बिछाई गई थी। जिस पर नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज कार्य के दौरान जेसीबी मशीन से खुदाई कराई जा रही है। जिससे बार बार पानी की पाइप लाइन टूट रही ओर रक्सा क्षेत्र में नलों में पानी नहीं आने पर त्राहि त्राहि मची हुई है। जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता द्वारा पुलिस को तीन दिन पूर्व ही लिखित शिकायत कर प्रोजेक्ट मैनेजर पर लापरवाही बरतने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई थी। लेकिन तीन दिन गुजरने के बाद भी पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया साथ ही संबंधित लापरवाह द्वारा पाइप लाइन भी नहीं सही कराई जा रही है। ग्राम प्रधान रक्सा जल संस्थान विभाग के अधिकारियों के साथ थाना रक्सा पहुंचे, जहां उन्होंने लापरवाह कार्यदाई संस्थान के प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता रणविजय सिंह ने चार अप्रैल 2026 को रक्सा थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत विकास खंड बबीना के रक्सा ग्राम पंचायत, ग्राम पंचायत सिजवाह में जलापूर्ति के लिए दो सौ एम एम व्यास की पानी की दो पाइप लाइन बिछाई गई थी। नेशनल हाईवे पर फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के दौरान कार्यदाई कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रवि शर्मा द्वारा जेसीबी मशीन से खुदाई कराई जा रही है, जिससे पानी की पाइप लाइन बार बार टूट रही ओर रक्सा, सिजवाह आदि ग्रामों में घरों के नलों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिसके चलते लोगों को करीब सप्ताह से भीषण गर्मी में पानी नहीं मिलने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शिकायत में बताया कि कई बार प्रोजेक्ट मैनेजर रवि शर्मा को टूटी पाइप लाइन सही करने को कहा गया लेकिन वह लगातार लापरवाही बरतते हुए जेसीबी से खुदाई कराकर पाइप लाइन तोड़ रहे है। उन्होंने पुलिस से प्रोजेक्ट मैनेजर रवि शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। वही ग्राम प्रधान रक्सा राजेंद्र सिंह राजपूत जल संस्थान के अधिकारियों के साथ थाना रक्सा पहुंचे जहां उन्होंने बताया केजी रक्सा क्षेत्र की बीस हजार से अधिक की आबादी है, ऐसे में कार्यदाई संस्था द्वारा पाइप लाइन तोड़कर कार्य किया जा रहा है, जिससे एक हफ्ते से ज्यादा समय से पानी लोगों के घरों में नहीं पहुंच रहा। जिससे काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने कहा कि कार्यदाई संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही रवैया अपनाते हुए जानबूझ कर पानी की पाइप लाइन तोड़ी है, उन्होंने रक्सा थाना पहुंच कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

