Home Uncategorized शिव सैनिक, पूर्व पार्षद नरेश ठेकेदार का निधन 

शिव सैनिक, पूर्व पार्षद नरेश ठेकेदार का निधन 

106
0

झांसी। शिव सेना में रहकर झांसी महानगर में हिंदुत्व के लिए कार्य करने वाले पूर्व पार्षद नरेश ठेकेदार का आज सुबह लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज शाम नगरा स्थित मुक्तिधाम पर किया जाएगा।

प्रेमनगर क्षेत्र के तलैया मोहल्ला साहू धर्मशाला के पास रहने वाले मुकेश ठेकेदार, योगी सेवक अरविंद वर्मा के बड़े भाई नरेश ठेकेदार का आज सुबह बीमारी के चलते निधन हो गया। नरेश ठेकेदार की निधन की खबर से दुख का माहौल बन गया। नरेश के भाई अरविंद वर्मा योगी सेवक ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार 6 अप्रैल 2026 की शाम चार बजे निज निवास से अंतिम यात्रा निकलकर नगरा स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। आपको बता दे कि नरेश ठेकेदार नगरा क्षेत्र में चर्चित समाजसेवी रहे साथ ही वह शिव सेना में रहकर हिंदुत्व के लिए हमेशा लड़ाई लड़ते रहे। समाज के लिए किए गए उनके सराहनीय कार्यों को कभी जनता भूल नहीं पाएगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here