
झांसी। दिव्यांग के हाथ ठेला को अतिक्रमण टीम द्वारा उठाकर कब्जा में लेने की सूचना पर पहुंचे दर्जनों दिव्यांग लोगों ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर दिव्यांग का हाथ ठेला वापस दिलाया।
बुंदेलखंड दिव्यांग जागरूकता समिति के तत्वावधान में दर्जनों उन्होंने नगर आयुक्त से वार्ता कर बीते दिनों अतिक्रमण दल द्वारा दिव्यांग का हाथ ठेला कब्जा में लेने की बात कहते हुए दिव्यांग का हाथ ठेला वापस दिलाए जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि हाथ ठेला बंद होने से दिव्यांग के परिवार की आजीविका बंद हो जाएगी। दिव्यांगों की समस्या सुनने के बाद नगर आयुक्त के निर्देश पर दिव्यांग का हाथ ठेला वापस कर दिया गया। इस दौरान अध्यक्ष हरीश कुशवाह, हरविंदर शिवहरे,मुकेश सेन, नासिर मंसूरी, आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

