झांसी। डेढ़ लाख रुपए रंगदारी की मांग पूरी नहीं करने पर पुरानी फोटो वीडियो को तोड़ मरोड़ कर शोशल मीडिया पर वायरल कर भाजपा के युवा मोर्चा के नेता ओर विधायक की छवि धूमिल करने के आरोप में मोठ थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं मे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लालनपुरा निवासी कपिल मुदगिल ने मोठ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह भाजपा युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष है। कुछ दिनों पूर्व उसके पास धीरेन्द्र रायकवार, इकबाल अहमद ओर अटारिया निवासी संतराम राजपूत आए ओर उसे धमकी देकर डेढ़ लाख रुपए की मांग करते हुए कहा कि अगर तुमने डेढ़ लाख रुपया नहीं दिया तो तुम्हारी ओर विधायक जवाहर लाल राजपूत की अपने पोर्टल के माध्यम से भ्रामक खबरे प्रसारित कर छवि धूमिल कर देंगे अभी चुनाव का समय भी है। कपिल ने आरोप लगाया कि उसने डेढ़ लाख रुपए की उनकी मांग को पूरी करने में असमर्थता जाहिर की। इसके बाद धीरेन्द्र, इकबाल ओर संतराम ने मिलकर पुरानी फोटो वीडियो तोड़ मरोड़ कर अपने निजी पोर्टल पर वीडियो चला दिए जिससे विधायक ओर उसकी सामाजिक छवि धूमिल हो रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

