झांसी। बिना मानचित्र स्वीकृत किए नियमों को ताक पर रखकर बन रही कॉलोनी को जेडीए की टीम ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर निर्माण कार्य को बंद करवा दिया है। इस दौरान जेडीए द्वारा नीयत तिथि पर किसी ने भी इस निर्माण संबंधी कोई दस्तावेज साक्ष्य जेडीए को उपलब्ध नहीं कराया।
आपको बता दे कि बीते दिनों रक्सा ग्राम पंचायत से प्रधान राजेंद्र सिंह राजपूत ने जेडीए में शिकायत करते हुए बताया था कि रक्सा टोल प्लाजा के पास आराजी संख्या 410.411.409.510.512.513 में नियमों को ताक पर रखते हुए मानक विहीन बिना मानचित्र स्वीकृत किए प्लॉट काटकर कॉलोनी का निर्माण कराया जा रहा है, जो पूर्णता गलत है। इस पर जेडीए ने जांच करते हुए जमीन कारोबारी सहित तीन लोगों के खिलाफ बाद दायर कर पुलिस को निर्देशित किया था कि वह बल पूर्वक कॉलोनी का निर्माण कार्य रुकवा दे और जमीन कारोबारी सहित तीनों लोग नीयत तिथि 28 मार्च 2026 को जेडीए कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। लेकिन तय नीयत पर न तो कोई जेडीए में उपस्थित हुआ ओर न ही पुलिस द्वारा अवैध निर्माण रोका गया। जेडीए के एई इलियास खान ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्सा पुलिस से सूचना आई थी कि उन्हें स्थान चिन्हित कराया जाए किस जगह का निर्माण कार्य रुकवाना है। इस पर आज वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे ओर उक्त अवैध कॉलोनी का निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है, साथ ही संबंधित को अगली तिथि देते हुए कार्यालय में उपस्थित होने का समय दिया गया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

