Home Uncategorized पुलिस कस्टडी से भागा चोरी की घटना का आरोपी मुठभेड़ में घायल,...

पुलिस कस्टडी से भागा चोरी की घटना का आरोपी मुठभेड़ में घायल, तमंचा कारतूस बरामद

357
0

झांसी। पंद्रह दिन पूर्व पुलिस को चकमा देकर पुलिस कस्टडी से फरार हुए चोरी की घटना के आरोपी को आखिरकार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद कर लिए है।

आपको बता दे कि मेवाती पुरा निवासी महिला ऊषा के यहां चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने पंद्रह दिन पूर्व दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। जिनमें एक आरोपी मध्यप्रदेश के ग्वालियर बिजौली थाना क्षेत्र निवासी संजय उर्फ दीपक तथा दूसरा मध्यप्रदेश के जिला दतिया हरदौल मोहल्ला निवासी नदीम था। नदीम गिरफ्तारी के बाद पुलिस कस्टडी से जिला अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर पुलिस हिरासत से भाग निकला था। इस मामले को गंभीरता से लेकर एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने स्वाट ओर कोतवाली पुलिस को लगाया था। एसएसपी के निर्देशन में लगी स्वाट टीम ओर कोतवाली पुलिस नदीम की तलाश कर रही थी। देर रात दोनों टीमों को सूचना मिली कि सफेद रंग की बाइक से नदीम कही भागने की फ़िराक़ में नगरिया कुआं के पास है। सूचना पर पहुंची दोनों टीमों को नदीम से तमंचे से फायर कर दिया ओर भागने लगा। दोनों टीमों ने जवाबी फायरिंग की जिसमें नदीम के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा कारतूस सहित बाइक बरामद कर उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here