Home Uncategorized यूपी सरकार की योजनाओं की दी जानकारियां

यूपी सरकार की योजनाओं की दी जानकारियां

110
0

झांसी। थाना सीपरी बाजार द्वारा एंटी रोमियो टीम एवम् शक्ति मोबाइल टीम उपनिरीक्षक वंदना, आरक्षी आरती द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत लहर की देवी मंदिर में उपस्थित महिलाओं एवम् बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाए जा रहे हेल्पलाइन नंबर जैसे112/1090/1076/1098/108/102/1930/181 आदि के बारे में विधिवत एवम् विस्तृत जानकारी दी गई। थाना सीपरी बाजार की टीम द्वारा सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री आवास योजना वृद्ध पेंशन योजना सुकन्या योजना उज्ज्वला योजना आदि योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करते हुए साइबर अपराध एवम् साइबर सुरक्षा के बारे में भी बताया गया। थाना सीपरी बाजार एंटी रोमियो टीम एवम् शक्ति मोबाइल टीम द्वारा संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई पिंक कार्ड वितरित किए गए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here