
झांसी। कटेरा थाना पुलिस ने खेत से पानी की मोटर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को दबोच लिया है।
रावणपुरा निवासी अरविंद कुमार ने गत दिवस थाना कटेरा में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि देर रात उसके खेत में लगी पानी की मोटर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने देर रात रावण पुरा से पहले नाला पुलिया के पास से मध्यप्रदेश जिला निवाड़ी पृथ्वीपुर निवासी प्रमोद रैकवार ओर कुंठीलाल अहिरवार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटर बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

