
झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर उत्सव प्रदेश के रूप में मनाए जा रहे कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की केबिनेट मंत्री/झांसी प्रभारी बेवी रानी मौर्य ने उत्तर प्रदेश की पिछली सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में सरकार के संरक्षण में माफिया, गुंडे पलते थे, 2017 से योगी की सरकार में उत्तर प्रदेश उपद्रव प्रदेश से उत्सव प्रदेश बना।
शनिवार को पंडित दीनदयाल सभागार में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के नौ वर्ष पूर्व होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने झांसी आई उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री/ झांसी प्रभारी बेवी रानी मौर्य ने दिव्यांगों को ट्राई साइकिल भेंट की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में 2017 से योगी सरकार है, योगी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर इसे उत्सव प्रदेश के रूप में मनाया जा रहा है। क्योंकि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का मूल मंत्र प्रदेश को भय मुक्त बनाना था। जिसके चलते आज महिलाएं सुरक्षित है, आम आदमी निडर होकर घूम रहा, व्यापारी शाम छह बजे के बाद भी अपना व्यापार कर रहा है, उत्तर प्रदेश माफिया राज से मुक्त, अपराध से मुक्त, यूपी में माफिया राज से कानून का रह स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में भाई भतीजा बाद, माफिया राज से मुक्त होकर सुशासन तक की यात्रा हुई। उन्होंने कहा कि यूपी में माफिया से कानून का राज, उपद्रव से उत्सव का, समस्या से समाधान का, अविश्वास से आत्मविश्वास के रूप में 2017 से योगी सरकार ने नई पहचान दी है। पिछली सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति का एजेंडा जाती में बांटो, भाषा में बांटो, आपस में लड़ाओ, जिससे देश प्रदेश की उन्नति नहीं हो पाई, 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में गुंडा टैक्स वसूल रहे थे, महिलाएं, व्यापारी असुरक्षित थे, दंगे होते थे। लेकिन 2017 के बाद योगी की सरकार में दंगे समाप्त हो गए, महिलाएं सुरक्षित है, आधी रात को घर की बेटी सड़कों पर निकल सकती है, व्यापारी शाम छह बजे के बाद भी अपना व्यापार चला रहा है, क्योंकि अब वह खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है, आम आदमी सुरक्षित है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

