
झांसी। बिना मान्यता के चल रहे दिल्ली पब्लिक स्कूल की तीन वर्षों से चल रही जांच आखिरकार पूरी हो गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के संचालन को बिना मान्यता पर संचालन बंद करने ओर एक लाख रुपए का जुर्माना राजकीय कोष में जमा करने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी है यदि सात दिवस में जुर्माना जमा नहीं किया गया तो राजस्व विभाग की टीम द्वारा वसूली की जाएगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपुल सागर ने आज रक्सा के ग्राम सिजवाह में हाईवे पर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रबंधक/प्रधानाचार्य को पत्र जारी करते हुए बताया कि आपके स्कूल के संचालन की मान्यता नहीं है, कई बार आपको नोटिस जारी करने के बाद भी मान्यता प्रस्तुत नहीं की गई। शासनादेश का पालन करते हुए आपको अवगत कराया जा रहा है कि आपके द्वारा बिना मान्यता स्कूल संचालन करने पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाता है जिसे आप सात दिवस के अंदर राजकीय कोष में जमा कराए साथ ही जुर्माना अदा जमा न करने पर राजस्व विभाग की टीम से वसूली कराई जाएगी। साथ ही निर्देशित किया गया है आपके स्कूल की मान्यता नहीं है जब तक आप मान्यता नहीं पोर्टल पर दर्ज कराते तब तक आप अपने स्कूल का संचालन नहीं कर सकते।
आपको बता दे कि शासन के निर्देश पर इस स्कूल के खिलाफ तीन वर्षों से जांच चल रही थी। जिसमें यह पाया गया कि स्कूल का संचालन बिना मान्यता के चल रहा है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

