Home उत्तर प्रदेश गले में तख्ती डालकर पहुंचा अपराधी बोला साहब माफ़ कर दो

गले में तख्ती डालकर पहुंचा अपराधी बोला साहब माफ़ कर दो

33
0

झांसी। अपराध के खिलाफ लगातार चल रही पुलिस की कार्यवाही से अपराधियों में खौफ व्याप्त है। इसी खोफ के चलते रंगदारी के मामले में फरार चल रहा शातिर अपराधी गले में तख्ती डालकर थाने पहुंचा। बोला साहब माफ़ कर दो अब अपराध नहीं करूंगा।एसपी देहात नेपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की खुशीपुरा निवासी अविनाश पंत एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ रंगदारी और कई अपराधिक मुकदमे दर्ज थे। इन मुकदमों में वह वांछित चल रहा है। लेकिन पुलिस की अपराधियों के प्रति चल रही ताबड़तोड़ कार्यवाही से खोफ में आया अपराधी आज सुबह अपने गले में तख्ती डालकर पहुंचा तख्ती पर लिखा था में अब अपराध नहीं करूंगा, मुझे माफ कर दो, इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here