Home Uncategorized रेल लाइन पर मिला युवक का शव, दिल्ली में करता था पढ़ाई,...

रेल लाइन पर मिला युवक का शव, दिल्ली में करता था पढ़ाई, घर नहीं पहुंचा था, पुलिस जांच में जुटी

101
0

 

झांसी। दिल्ली में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे 19 वर्षीय युवक का शव कानपुर रेल लाइन पर मिला। युवक के सर में गंभीर चोट लगने से मृत्यु हुई है। युवक दिल्ली से कब घर आने के लिए झांसी आया ओर वह घर न पहुंच कर कानपुर रेल लाइन पर कैसे पहुंचा यह सवाल परिजनों को काफी सता रहा है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच पड़ताल जारी कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर रोड पीतांबरा एंक्लेव निवासी 19 वर्षीय सत्येंद्र की आज कानपुर रेल लाइन भानु देवी गोयल स्कूल के सामने ट्रेन से चपेट में आने से मृत्यु हो गई। परिजनों का कहना है कि सत्येंद्र दिल्ली में एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। वह घर आने के लिए झांसी कब आया ओर घर न आकर कानपुर रेल लाइन पर कैसे पहुंचा। आशंका जाहिर की जा रही है कि सत्येंद्र की मौत ट्रेन की चपेट में आने से या फिर रेल यात्रा के दौरान गिरने से हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here