Home Uncategorized बहन को लेने ससुराल आए युवकों के साथ मारपीट, जिला अस्पताल में...

बहन को लेने ससुराल आए युवकों के साथ मारपीट, जिला अस्पताल में भी किया हमले का प्रयास, फायरिंग का आरोप, पुलिस ने नकारा

105
0

झांसी। सदर बाजार थाना क्षेत्र में अपनी बहन की ससुराल पहुंचे युवकों के साथ ससुराल पक्ष ने जमकर मारपीट कर दी। इस दौरान एक युवक के कंधे में चोट आई है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर फायरिंग करने ओर बहन को फांसी के फंदे पर लटकाने के प्रयास करने का आरोप लगाया है। वहीं इस घटना को पुलिस ने सिरे से नकारते हुए सिर्फ मारपीट की घटना होना बता रही है।

जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के जिला ग्वालियर डबरा के हनुमान गंज निवासी अल्ताफ की बहन का विवाह झांसी सदर बाजार भट्टा गांव निवासी फिरोज खान के साथ हुई थी। फिरोज खान का आरोप है कि उसका जीजा अल्ताफ आज उसकी बहन के साथ मारपीट कर रहा था और वीडियो कॉलिंग पर दिखा रहा था कि आज तुम्हारी बहन को फांसी के फंदे पर लटका कर मार देंगे। वीडियो कॉलिंग पर धमकी ओर बहन के साथ मारपीट देख अल्ताफ अपने परिजनों के साथ भट्टा गांव पहुंचा। अल्ताफ का आरोप है कि जैसे वह लोग वहां पहुंचे तो देखा उनकी बहन को फंदे पर लटका दिया तो उन्होंने उतारा ओर विरोध किया। इस बात को लेकर वहां दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में अल्ताफ के कंधे पर चोट लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अल्ताफ को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहीं अल्ताफ का आरोप है कि उस पर फायरिंग की गई ओर कमरे में बंद कर मारपीट की है। इधर जब घायल पक्ष जिला अस्पताल में उपचार करा रहा था तभी दूसरा पक्ष दर्जनों की संख्या में जिला अस्पताल पहुंच गया ओर हंगामा करने लगा। भारी संख्या में लोगों को वहां अन्य मरीजों में दहशत का माहौल बन गया। किसी प्रकार पुलिस के पहुंचने पर दूसरा पक्ष वहां से भाग निकला। इधर थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि केवल दोनों पक्ष में मारपीट हुई है, फायरिंग ओर फांसी के फंदे पर लटकाने जैसी कोई घटना नहीं हुई। मारपीट में हल्की चोट आने पर घायल का उपचार कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here