Home Uncategorized चोरी गए 524 गैस सिलेंडर बरामद, सात आरोपी गिरफ्तार, तमंचा कारतूस सहित...

चोरी गए 524 गैस सिलेंडर बरामद, सात आरोपी गिरफ्तार, तमंचा कारतूस सहित 11 लाख से अधिक की नकदी बरामद

267
0

झांसी। चार दिन पूर्व गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक चोरीकांड की घटना का आज थाना सीपरी बाजार ओर स्वाट टीम ने सफल अनावरण करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से ग्यारह लाख से अधिक की नकदी सहित गैस सिलेंडर, ट्रक ओर तमंचा कारतूस बरामद कर लिए। आरोपियों ने गैस सिलेंडर चोरी करने के बाद ग्यारह लाख कीमत में बेच दिए थे।

बुधवार को थाना सीपरी बाजार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 मार्च 2026 को राय गंज निवासी नीरज अग्रवाल ने थाना सीपरी बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि ट्रक संख्या यूपी 93 बीटी 3341 जो करारी स्थित भारत पेट्रोलियम में अटैच है, जो दो मार्च को कानपुर गजनेर जाने के लिए पेट्रोलियम से 524 गैस सिलेंडर लोड कर प्लांट के बाहर खड़ी कर ड्राइवर चला गया। जिसे अज्ञात चोरों द्वारा ले जाकर 524 सिलेंडर चोरी कर खाली गाड़ी परीक्षा में खड़ी कर भाग गए। थाना सीपरी बाजार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। इधर मामले को गंभीरता से लेकर एसएसपी ने इसका खुलासा करने के लिए स्वाट टीम, सर्वेलेंस ओर थाना सीपरी बाजार पुलिस को।लगाया था। घटना का सफल अनावरण करने में लगी पुलिस टीमों को सूचना मिली कि ग्वालियर रोड गैस गोदाम से पचास मीटर दूर गैस सिलेंडर चोरीकांड के अभियुक्त खड़े है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने प्रेमनगर के गाड़िया फाटक निवासी जावेद, समथर के काली मर्दन निवासी आमिर, प्रेमनगर के महाराज पुरा निवासी ऋतिक, स्कूलपुरा निवासी सुमित अहिरवार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक अपाचे बाइक क्रमांक यूपी 93 सीए 8642 बरामद कर ली। पुलिस टीम ने इन अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर समथर के तेवरियाना मोहल्ला निवासी शुभांकर परिहार, अभिषेक, सुरेन्द्र को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से 11 लाख दस हजार रुपए नकद, 83 हजार 820 रुपए बिक्री के, बरामद कर लिए। एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि जावेद ओर ऋतिक गैस प्लांट के पुराने ट्रक चालक है, गैस सिलेंडर से भरा ट्रक जावेद चलाकर ले गया था। ऋतिक बाइक से चल रहा था। चिरगांव पहुंचने के बाद अमीर, सुरेन्द्र ओर अभिषेक ट्रक को समथर गैस गोदाम ले गए। जहां सिलेंडर बेचने के बाद खाली ट्रक खड़ा कर भाग गए थे बिक्री का सारा पैसा जावेद अपने साथ ले गया था। एसएसपी ने गैस सिलेंडर चोरीकांड की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम की काफी सराहना की।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here