
झांसी। झांसी ललितपुर राजमार्ग पर तेज रफ्तार से भाग रही मेज पिकअप ओर आर्मी के ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे मैक्स पिकअप ओर आर्मी का ट्रक दोनों बीती तरह क्षतिग्रस्त हो गए ओर दोनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ओर आर्मी के अफसरों ने मामले की जांच पड़ताल शुरू करते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां आर्मी जवान की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक बबीना थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग पर खैलार के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झांसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी क्रमांक UP93BT0337 ने सेना के एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन तेज रफ्तार में था और चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। खैलार के पास अचानक पिकअप अनियंत्रित हो गई और सामने चल रहे सेना के ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीरों ने घायल जवान को ट्रक से बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया, जहां इलाज के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। मृतक आर्मी के जवान गाजीपुर के सराय निवासी हरिकेश यादव जेसी बताया गया है। आर्मी को घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

