Home Uncategorized ताबड़तोड़ फायरिंग कर लाल थार से युवक का अपहरण, नवाबाद पुलिस की...

ताबड़तोड़ फायरिंग कर लाल थार से युवक का अपहरण, नवाबाद पुलिस की सक्रियता से अपहृत सकुशल बरामद, मुठभेड़ में अपहरण कर्ता गिरफ्तार, दो लाख की मांगी थी फिरौती

204
0

झांसी। देर रात एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवाबाद थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लग गई। नवाबाद पुलिस टीम ने देर रात मुठभेड़ के दौरान श्याम चौपड़ा के पास देर रात लाल रंग की थार गाड़ी सवार दबंगों ने बाइक सवारों पर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर मारपीट करते हुए एक युवक को गाड़ी में डालकर अपहरण कर ले जाने वाले बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान दबोच कर उनके कब्जे से अपहृत को मुक्त करा लिया। पुलिस टीम ने बदमाशों के कब्जे से अपहरण में प्रयुक्त लाल रंग की थार गाड़ी, तमंचा कारतूस सहित दो किशोर को भी गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी मौके से भाग निकला। पकड़े गए बदमाशों पर पंद्रह हजार का इनाम घोषित था। आरोपियों ने दो लाख की फिरौती मांगने के लिए अपहरण किया था। एक आरोपी मौके से फरार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक राजपूत कॉलोनी निवासी अभय राजपूत अपने साथी राज पाठक ओर ऋषभ राय के साथ अपनी बाइक बुलेट से एकता गार्डन में आयोजित शादी समारोह में शनिवार की देर शाम गया था। रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने साथियों के साथ शादी समारोह से होकर वापस घर जा रहा था। तभी एग्जाम बिल्डिंग के पास एक लाल रंग की थार गाड़ी आकर रुकी और उसमें सवार दबंगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर दबंगों ने तमंचे से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर उनमें से एक युवक को गाड़ी में डालकर कानपुर हाइवे की ओर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दफन कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। इधर एसएसपी ने घटना को गंभीरता से लेकर पुलिस को खुलासा करने ओर अपहरण कर्ताओं पर पंद्रह हजार का इनाम घोषित कर दिया था। एसएसपी के निर्देशन में लगी नवाबाद थाना ओर चौकी विश्वविधालय पुलिस ने देर रात पैरा मेडिकल कॉलेज के पीछे जंगल में छानबीन के दौरान संदिग्ध लोग दिखने पर उन्हें रोकने का इशारा किया। संदिग्धों ने पुलिस टीम को देख तमंचे से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर आत्मरक्षा के फायरिंग कर लाल रंग की थार सवार संदिग्धों को दबोच लिया। पूछताछ में गाड़ी में सवार आरोपी ने अपना नाम चिरगांव के बाबरी निवासी अरुण यादव, बड़ागांव के बिरगांव निवासी हर्ष यादव ओर दो किशोर को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने उनकी गाड़ी से अपहृत राज पाठक को भी बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने कबुल किया कि श्याम चौपड़ा के पास शनिवार की देर रात इन्होंने राजपूत कॉलोनी निवासी अभय राजपूत के साथ मारपीट हवाई फायरिंग कर उसके साथी राज पाठक को अपहरण कर ले गए थे।

इस मामले में अभी एक आरोपी मध्यप्रदेश के जिला दतिया भांडेर निवासी रजत यादव फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाल रंग की थार गाड़ी, एक तमंचा कारतूस बरामद कर लिया। आरोपियों ने दो लाख की फिरौती मांगने के लिए अपहरण किया था। अपहरण के बाद दो लाख की फिरौती मांग रहे थे।

ऑन लाइन सट्टे के पैसे लेनदेन से जुड़ी घटना

झांसी। देर रात नवाबाद थाना क्षेत्र के श्याम चौपड़ा के पास हवाई फायरिंग, मारपीट ओर अपहरण की घटना ऑन लाइन सट्टे के कारोबार से जुड़ी है। सूत्र बताते है कि हवाई फायरिंग करने ओर अपहरण करने वाले युवकों ओर घटना में शामिल युवकों का ऑन लाइन सट्टे का बड़ा कारोबार है, जिसका पैसे का लेनदेन में गड़बड़ होने पर दोनों पक्ष में यह घटना हुई। वहीं सूत्र बताते है कि पुलिस ने जब आरोपियों को हिरासत में ले लिया तो एक जनपद का बड़ा ऑन लाइन सट्टा ओर शराब कारोबारी ने मामले को निपटाने के लिए काफी जोर आजमाइश कि। हालांकि पुलिस ने निष्पक्ष कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज कर लिया। आपको बता दे कि आरोपियों की पैरवी करने वाला शराब माफिया अभी एक वर्ष पूर्व थाना सीपरी बाजार में पकड़े गए ऑन लाइन सट्टे के कारोबार के मामले में पुलिस की पकड़ से फरार हो गया था।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here