
झांसी। स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने झांसी आए उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक सखी के हनुमान मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
रविवार की सुबह उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक प्राचीन सिद्धपीठ श्री सखी हनुमान मंदिर दर्शन पूजन करने के लिए पहुँचे। डिप्टी सीएम ने सपरिवार हनुमान जी के दर्शन पूजन किये मन्दिर परिसर का निरीक्षण किया मन्दिर के मुख्य महंत श्री महंत नागा मोहन दास जी महाराज का आशीर्वाद लिया। पश्चात बुन्देलखण्ड योगी अर्पित दास ने उनका माला पहनाकर अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व ज़िलाध्यक्ष हेमंत परिहार, पंकज शिवहरे, मंयक यादव, प्रताप यादव गुडा, शीलू , सुदीप महाराज सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

