Home Uncategorized कुंजबिहारी मंदिर में ऱग पचमी पर फूलों‌ की होली 8 मार्च को

कुंजबिहारी मंदिर में ऱग पचमी पर फूलों‌ की होली 8 मार्च को

59
0

झांसी। ग्वालियर रोड सिविल लाइंस स्थित श्री कुंजबिहारी मंदिर में रंग पंचमी के पावन अवसर पर रविवार 8 मार्च को फूलों की होली के साथ मंदिर में‌ चल‌ रहे रंगोत्सव का समापन होगा। उक्त जानकारी देते हुए बुन्देलखण्ड धर्माचार्य महंत राधामोहन दास महाराज ने बताया कि श्रीधाम वृंदावन की परम्परानुसार बसंत पंचमी से मंदिर में‌ रंगोत्सव की शुरुआत हो जाती है जो रंग पंचमी तक चलती है। आपने बताया कि इस उत्सव के तहत मंदिर में रंग पंचमी को श्रद्धालु भक्तजन भगवान कुंजबिहारी सरकार एवं उनकी प्राण प्रियतमा राधा सर्वेश्वरी जू से फूलों की होली खेलेंगे। सांयकाल पांच बजे से बुन्देलखण्ड के ख्याति लब्ध कलाकारों द्वारा समाज गायन, फाग गायन एवं‌ धार्मिक होली गीतों का गायन‌ होगा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here