
झांसी। बबीना थाना पुलिस ने अवैध गांजा की तस्करी कर रहे दो युवकों को कार सहित दबोच लिया। पुलिस टीम ने उनकी कार से 25 लाख कीमत का गांजा बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक होली के त्यौहार पर एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन पर बबीना थाना पुलिस सोमवार को टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक चार पहिया गाड़ी निकली। जिसे संदेह होने पर बबीना पुलिस ने रुकवा कर तलाशी ली। जिसके अंदर पैकेटों में गांजा रखा। पुलिस ने गांजे कोंजबाजे में लेकर उसकी तोल कराई। गांजा का वजन पचास किलो ग्राम निकला। जिसकी बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई गई। पुलिस ने कार में बैठे दोनों युवकों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम छत्तीसगढ़ रायपुर शेरी खेड़ी निवासी टोमेश पटेल तथा दूसरे ने अपना नाम मध्यप्रदेश के जिला भोपाल जेल रोड गांधी नगर निवासी जितेंद्र जोशी बताया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

