
झांसी। अक्सर राशन विक्रेताओं पर सरकार से गरीबों को मिलने राशन को बांटने में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगता है। लेकिन इन आरोपों पर संबंधित विभाग क्या कार्यवाही करता है यह किसी को जानकारी तक नहीं होती। जिसके चलते लगातार राशन विक्रेता अपनी मनमानी कर रहे है। जिसके चलते सरकार की निशुल्क राशन वितरण की योजना गरीबों तक सही ढंग से पूरी नहीं पहुंच पाती। ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां सीपरी बाजार नाल गंज स्थित सरकारी उचित दर की दुकान संचालक पर क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाया है कि दुकान संचालक समय पर दुकान खोल कर राशन नहीं बंटता है, साथ ही राशन विक्रेता ने कई लोगों से मशीन पर अंगूठा लगवा कर तीन से दुकान नहीं खोली और राशन नहीं दिया। क्षेत्रीय लोगों ने यही शिकायत जिला पूर्ति कार्यालय में की थी। इस शिकायत पर शनिवार को जिलापूर्ति कार्यालय से सर्किल इंस्पेक्टर दुकान पर जांच करने पहुंची तो देखा दुकान समय पर नहीं खुली थी बन्द पड़ी थी साथ ही राशन लेने वालों की भीड़ लगी थी। इस पर सर्किल इंस्पेक्टर ने दुकान संचालक को फोन कर बुलाकर राशन वितरित कराया। दुकान संचालक के खिलाफ क्या कार्यवाही की गई इस पर सर्किल इंस्पेक्टर ने कहा कि यह जानकारी जिलापूर्ति अधिकारी देंगे। जांच के दौरान क्षेत्रीय पार्षद कन्हैया कपूर मौजूद रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

