Home Uncategorized विराट कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

विराट कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

106
0

झांसी। पंकज चतुर्वेदी श्रृष्टि संवेदना कार्यकमलांजली राष्ट्रीय साहित्यिक मंच के तत्वावधान में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बुंदेलखंड के जाने माने कवियों ने अपनी कविताओं को प्रस्तुत किया।

रविवार को स्थानीय होटल में श्रीमती पंकज चतुर्वेदी द्वारा अपनी मां की स्मृति में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन श्रृष्टि संवेदना करूं कमलांजली राष्ट्रीय साहित्यिक मंच के तत्वावधान में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अरुण सिंह द्वारा सर्व प्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रवज्जलित कर शुभारंभ किया गया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ होने के बाद कविताओं का दौर शुरू हुआ। कविताओं में सर्व प्रथम महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए महिला कवित्रियों द्वारा महिलाओं के सम्मान ओर स्वाभिमान पर कविताओं का व्याख्यान किया। इस दौरान कवि वीरांगना झांसी समाचार पत्र के संपादक रिपु सुदन नामदेव, हिंदुस्तान समाचार पत्र के पत्रकार शेख आजाद, कवि तुककड, कुल्हड़ सुल्तान पुरी, संजीव दुवे, पत्रकार दीपक त्रिपाठी, सुमन सिंह, श्रीमती गुड्डी रानी पटेल, श्रीमती नेहा चाचरा, कवि सम्मेलन का संचालन कर रहे साहित्यकार हरनाथ सिंह चौहान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here