Home Uncategorized समाज सेवी प्रवेश यादव के नेतृत्व में व्यापारी नेता पंकज शुक्ला का...

समाज सेवी प्रवेश यादव के नेतृत्व में व्यापारी नेता पंकज शुक्ला का जन्मदिवस मनाया

7
0

झांसी। व्यापारी नेता पंकज शुक्ला का जन्मदिवस समाज सेवी प्रवेश यादव और व्यापारियों, समाजसेवियों, और सामाजिक संगठनों ने बड़े ही धूमधाम से मनाया।

व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला के आज 46 वे जन्मदिवस पर सुबह से ही उनके शुभ चिंतकों का बधाई शुभकामनाएं देने का सिलसिला लगातार जारी रहा। इस दौरान व्यापारी नेता संजय पटवारी, भाजपा के मीडिया प्रभारी सौरभ मिश्रा, सहजेन्द्र सिंह बघेल के नेतृत्व में व्यापारी नेता पंकज शुक्ला का झांसी के दर्जनों स्थानों पर व्यापारी,समाजसेवी संगठनों ने केक कटवा कर बड़े ही धूमधाम से मनाया और उन्हें उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना कर आशीर्वाद दिया। इसी क्रम में सीपरी बाजार नंदन पुरा स्थित व्यापारियों ने समाज सेवी प्रवेश यादव के नेतृत्व में देर शाम व्यापारी नेता पंकज शुक्ला का जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम से मनाते हुए उनका स्वागत सम्मान किया। इस दौरान व्यापारी नेता अवनीश खरे, प्रवीण साहू, जीतू वर्मा, डीके रहमो, अनिल साहू, सुभाष चंद्र, सुमित उपाध्याय, श्रीमती कल्पना वर्मा, श्रीमती डोली पचौरी, श्रीमती प्रियंका सिंह, श्रीमती ऊषा परमार, काव्या, राहुल इंदा पुरकर, सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here