Home Uncategorized विवाद के दौरान हुई फायरिंग में गोली लगने से महिला की मौत,...

विवाद के दौरान हुई फायरिंग में गोली लगने से महिला की मौत, बेटा घायल 

480
0

 

झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत उन्नाव गेट पर दो पक्ष में हो रहे विवाद के दौरान हुई फायरिंग में गोली लगने 60 वर्षीय लगभग महिला की मौत हो गई। वहीं उसका बेटा छर्रे लगने से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिन दहाड़े हुई इस घटना से पूरे इलाक़े में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के बाहर उन्नाव गेट निवासी श्रीमती कुसुम देवी पत्नी रज्जन अपने घर के पास दो पक्ष में हो रहे विवाद को देख रही थी। इसी दौरान दोनों पक्ष में विवाद के दौरान एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग कर दी। जिसमें फायरिंग के दौरान एक गोली सीने ने कुसुम देवी को जा लगी, वही उसके पास खड़ा उसका पुत्र राहुल को छर्रे लग गए। देखो घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। इधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मां बेटे को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने कुसुम देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके पुत्र की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेज दिया है।इधर सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे ओर घायल तथा उसके परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here