झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र के विश्विद्यालय कैम्पस में चिकित्सक ने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक विश्विद्यालय में सहायक आचार्य डॉक्टर राधिका कुरील का विश्विद्यालय कैम्पस में ही आवास है। इसके पति डॉक्टर नीरज कुरील मेडिकल कॉलेज के पास शालू के नाम से क्लीनिक खोले हुए है। प्रतिदिन की तरह राधिका विश्विद्यालय गई थी उनकी बेटी स्कूल पढ़ने गई थी। घर पर डॉक्टर नीरज कुरील अकेले थे। दोपहर को जब बेटी घर पहुंची तो अंदर से दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से झांक कर देखा तो डॉक्टर नीरज कुरील का शव फंदे पर लटका हुआ था उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डॉक्टर ने आत्महत्या क्यों की पुलिस इस वजह की पड़ताल कर रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

