
झाँसी।उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद शाखा झांसी एवं झांसी मंडल झांसी का द्विवार्षिक अधिवेशन / चुनाव पूरन सिंह परिहार, जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में वीरांगना होटल झांसी में चुनाव अधिकारी शिवसिंह चौहान प्रदेश मंत्री उ०प्र० चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ एवं ब्रजकिशोर पाठक जिलाध्यक्ष पी०डब्लू०डी० नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ झांसी की देखरेख में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामराज दुबे तथा महासंघ के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष / प्रदेश अध्यक्ष चतुर्थ कर्मचारी संघ पशुपालन विभाग उ०प्र० मान सिंह उपस्थित रहे। जिसमें पुनः तीसरी बार पूरन सिंह परिहार जिलाध्यक्ष के पद पर तथा उदय सिंह यादव जिलामंत्री के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुये। एवं समस्त पदो पर निर्विरोध निर्वाचन के साथ पदाधिकारी निर्वाचित हुये।
झांसी मंडल अध्यक्ष के पद पर पूरन सिंह परिहार तथा मंडल मंत्री के पद पर अब्दुल रहीस सिददकी को निर्वाचित किया गया।
नव निर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामराज दुबे ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में जनपद के समस्त विभागों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष / जिला मंत्री एवं अन्य पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

