
झांसी। 2027 में पीडीए भाजपा का खाता नहीं खुलने देगी। उत्तर प्रदेश से ही भाजपा सत्ता में आई थी उत्तर प्रदेश से ही भाजपा बाहर होगी। यह बात उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री/समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने झांसी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
शनिवार को विवाह समारोह ओर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के पिता की समाधि पर शामिल होने झांसी आए समाजवादी पार्टी के मुखिया उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीडीए इस बार 2027 में भाजपा का खाता नहीं खुलने देगी। उत्तर प्रदेश से भाजपा सरकार में आई थी अब उत्तर प्रदेश से ही भाजपा सरकार से बाहर जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में जनता को क्या मिला, बेरोजगारी, किसानों की जमीन छीन गई, पलायन, किसानों की समस्या, महंगाई मिली है। विकास के नाम।पर भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ। यह लिंक रोड नहीं बल्कि भ्रष्टाचार की पाइप लाइन झांसी से लखनऊ, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से लखनऊ जोड़ी गई है। उन्होंने कहा आज़म खान पर झूठे मुकदमे, दीपक यादव पर झूठे मुक़दमे, केवल इसलिए कि यह समाजवादी पार्टी के है, यह इनका उत्पीड़न इसलिए कर रहे ताकि समाजवादी पार्टी कमजोर हो जाए। उन्होंने कुंभ के दौरान शंकराचार्य के साथ हुई घटना पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि माफी मांगने ने क्या जाता है शंकराचार्य जी से माफी मांगनी चाहिए। शंकराचार्य ब्राह्मण समाज से है। हिंदू धर्म, सनातन धर्म के शंकराचार्य का सरकार के अहंकार ने अपमान किया है। वहीं उन्होंने एक मेक इन इंडिया का विज्ञापन का मामला उठाते हुए कहा कि उस विज्ञापन में दिखने वाले दृश्य विदेश के है पूरा देश जान चुका है भाजपा झूठी सरकार है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति ध्वस्तीकरण की कार्यवाही हुई। एनकाउंटर हुए, सबसे पहला एनकाउंटर पुष्पेंद्र यादव का, अतीक अहमद के पुत्र का, विकास दुबे के मामले को भी उन्होंने इशारे में कहा। की सबसे ज्यादा फर्जी एनकाउंटर उत्तर प्रदेश में हुए। जब समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी तो सभी की निष्पक्ष जांच कराकर अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने अखिलेश दुवे के मामले को उठाते हुए कहा कि अखिलेश दुवे इसलिए जिंदा है क्योंकि समाजवादी पार्टी बार बार उसका नाम ले रही अन्यथा उसका जेल में एनकाउंटर हो जाता है। वहीं उन्होंने कहा कि वादा के स्क्रैप माफिया को अधिकारियों ने भगा दिया ओर उसे रास्ता बता दिया कि नेपाल जाओ वहां से फ्लाइट पकड़ कर विदेश भाग जाओ। वहीं उन्होंने गोरखपुर में बच्चे की मौत, आंखें निकाल लेने के मामले में कहा कि गोरखपुर गोरखपुर नहीं वह गोरख धंधे का जिला बन गया है।
केदारनाथ में आई आपदा के बाद केदारेश्वर बनवाने का ख्याल आया
झांसी। अखिलेश यादव ने बताया कि वह केदारेश्वर मंदिर इसलिए बनवा रहे क्योंकि केदारनाथ में एक बार प्रलय आई थी। जिसमें सात हजार लोगों की मृत्यु हो गई थी। कई लोग वहां पहुंच नहीं पाते उन्हीं ऐसे लोगों की आस्था को देखते हुए केदारेश्वर मंदिर की स्थापना कराई जा रही है।
सरकार आई तो पत्रकार होंगे केश से लैस
झांसी। अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता के दौरान सरकार पर ओर मुख्यमंत्री पर जमकर कसीदे कसे।यही नहीं उन्होंने पत्रकारों से मजाकिया अंदाज में कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनी तो सभी पत्रकार केश से लैस होंगे। साथ ही पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी जमकर कसीदे कसे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

