
झांसी। चार दिन पूर्व सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मसीहा गंज में दिन दहाड़े वृद्ध महिला के साथ टप्पेबाजी कर कान के टॉप्स उतरवा कर भागने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से टॉप्स ओर घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है।
जानकारी के मुताबिक 12 फरवरी को दिनेश वर्मा ने थाना सीपरी बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी दादी मंदिर से घर जा रही थी। तभी रास्ते में एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें रोक कर उनके पैर छूए ओर आगे किसी बड़ी घटना का होने का हवाला देकर डराते हुए उनके कान से सोने के टॉप्स उतरवा कर भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मध्यप्रदेश के ओरछा कुमररा निवासी विजय अहिरवार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने का टॉप्स बरामद कर घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

