Home Uncategorized पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का झांसी आगमन 19 फरवरी को, कार्यकर्ताओं से...

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का झांसी आगमन 19 फरवरी को, कार्यकर्ताओं से भेंट कर कार्यालय स्थल का करेंगे निरीक्षण

34
0

 

 

 

झांसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जनपद झांसी आगमन 19 फरवरी को प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं तथा पार्टी कार्यालय को सजाया-संवारा जा रहा है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री तय समय पर पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे, जहां वे व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान वे संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।

इस अवसर पर वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट कर संगठनात्मक मजबूती, आगामी रणनीति और जनसंपर्क अभियानों को लेकर चर्चा करेंगे। सूत्रों के अनुसार वे क्षेत्रीय मुद्दों पर भी संवाद कर सकते हैं तथा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

वही सोमवार को राहुल यादव (बबीना) ने सपा कार्यस्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

 

राहुल यादव बबीना का कहना है कि यह दौरा संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने में महत्वपूर्ण साबित होगा। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

 

कार्यालय स्थल पर निरीक्षण के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन सेमरी, सुनील कुशवाहा सहित अन्य समाजवादी नेता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here