झांसी। नवाबाद थाना पुलिस ने गांजा सहित एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक किलो से अधिक का गांजा बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक नवाबाद थाना की मंडी चौकी पुलिस ने गल्ला मंडी रोड के पास से एक स्कूटी से गांजा ले जा रहे युवक को दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम ओरछा गेट निवासी समीर बताया। पुलिस ने उसके कब्जे एक किलो सात सौ ग्राम गांजा स्कूटी की डिग्गी से बरामद कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

