Home Uncategorized महाशिरात्रि पर मढ़िया महादेव मंदिर पर आठ दिवसीय धार्मिक आयोजन, पार्थिव शिवलिंग...

महाशिरात्रि पर मढ़िया महादेव मंदिर पर आठ दिवसीय धार्मिक आयोजन, पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रामकथा ओर शिव बारात 

110
0

झांसी। प्राचीन मढिया महादेव मंदिर पर शिवरात्रि पर्व पर आठ दिवसीय धार्मिक आयोजनों की धूम रहेगी। जिसमें पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रामकथा, ओर शिव बारात का भव्य आयोजन होगा।

गुरुवार को मंदिर प्रांगण में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मंदिर के पुजारी रामेश्वर उपाध्याय, हिंदू उत्सव महासमिति एवं हिन्दू उत्सव समन्वय मंच के संयोजक अंचल अड़जरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राचीन मढिया महादेव मंदिर पर 11 फरवरी से 18 फरवरी तक विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। जिसमें पार्थिव शिवलिंग निर्माण, श्रीराम कथा का आयोजन कथा वाचक हरिवंश दास जी महाराज द्वारा प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से प्रभु इच्छा तक होगी। वहीं उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन 15 फरवरी को रामलीला मंच बड़ा बाजार से भव्य शिव बारात शुरू होगी जो बड़ा बाजार, मानिक चौक, मिनर्वा चौराहा, गोविंद चौराहा होते हुए मंदिर प्रांगण पर समाप्त होगी। संपूर्ण कार्यक्रम के आयोजक राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया रहेंगे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here