Home Uncategorized ट्रांसपोर्ट के यहां चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार,...

ट्रांसपोर्ट के यहां चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार, एक लाख की नकदी बरामद

84
0

झांसी। बीते दिनों बड़ागांव थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट के यहां चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार कर बड़ागांव थाना पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक लाख तीन सौ रुपए बरामद कर लिए है।

जानकारी के मुताबिक शिवाजी नगर निवासी विनय नरवारी ने एक फरवरी को बड़ागांव थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके ट्रांसपोर्ट से अज्ञात चोर नकदी चोरी कर ले गए है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। इधर घटना को गंभीरता से लेकर एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बड़ागांव थाना पुलिस को घटना का खुलासा करने के निर्देश दिया थे। एसएसपी के निर्देशन पर देर रात अपराधियों की धर पकड़ में लगी बड़ागांव थाना पुलिस ने बड़ागांव के तार पाठा निवासी सोनू कुशवाह उर्फ चिंकारा तथा महाराजपुरा निवासी अरविंद कुशवाह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के एक लाख तीन सौ रुपए नकद बरामद कर लिए है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों शातिर मुकदमा दर्ज कराने वाले ट्रांसपोर्टर के यहां काम करते थे। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here