
झांसी। शहीद दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया गया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) नंदीश शुक्ल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए शहीदों द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उनके प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

