झांसी। मानव तस्करी रोकने ओर नारी सुरक्षा सम्मान के तहत महिलाओं, युवतियों को स्वावलंबन बनाने सशक्त बनाने के लिए प्रदेश भर में चलाए जा रहे रक्षा अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा में कई स्पा सेंटर मसाज पार्लरों पर 27 जनवरी 2026 छापेमारी कार्यवाही की गई। जिसमें गोंडा जिले के बडगांव में स्थित सनराइज स्पा सेंटर में जांच के दौरान तमाम अनियमितताएं मिलने ओर आपत्ति जनक वस्तुएं मिलने पर उसे सील कर दिया गया है। लेकिन इसी स्पा सेंटर सनराइज की एक ब्रांच जिला झांसी में शिवपुरी रोड पर खुली हुई है। सूत्र बताते है तमाम अनियमितताएं होने के बावजूद यह ब्रांच धड़ल्ले से चल रही है।
आपको बता दे कि जनपद झांसी में ऑपरेशन रक्षा के तहत एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में 29 जनवरी को अभियान चलाया गया। जिसमें झांसी के कई स्पा सेंटर,मसाज पार्लर, होटल आदि में चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस की इस कार्यवाही से अवैध रूप से स्पा होटल चलाकर अनैतिक कारोबार कराने वालों में हड़कंप मचा रहा ओर वह अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर भाग गए थे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

