झांसी। मानव तस्करी की रोकथाम के लिए स्पा सेंटर, होटल आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर भर के स्पा सेंटर व होटल में पुलिस बल द्वारा चेकिंग कि गई।
गुरुवार को मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा निर्गत पत्र संख्या वी०पा०ला०-एचसी-व-13/2023/71 दिनांक 07 जनवरी 2026 के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र0, लखनऊ के निर्देशानुसार मानव तस्करी की रोकथाम, महिलाओं एवं बालिकाओं के संरक्षण, रेस्क्यू, विधिक कार्यवाही एवं पीड़ितों के पुनर्वास हेतु 15 दिवसीय विशेष अभियान “ऑपरेशन रक्षा” संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में बालश्रम अधिकारी अरुण कुमार तिवारी, प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटी कुलदीप तिवारी, एसजेपीयू प्रभारी रामसनेही तिवारी, उ0नि0 रामबाबू सचान, उपनिरीक्षक आनंद मोहन, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार, महिला आरक्षी आरती सिंह, मिशन शक्ति महिला थाना से महिला आरक्षी आरती पाल एवं परवीन बेगम, तथा एनजीओ बुन्देलखण्ड सेवा संस्थान से श्री विकास निरंजन के साथ समन्वय स्थापित कर एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।
थाना नवाबाद एवं थाना सीपरी बाजार की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्रांतर्गत संचालित स्पा सेंटरों, मसाज पार्लरों, होटलों एवं ढाबों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान किसी प्रकार की कोई अवांछनीय अथवा अवैध गतिविधि प्रकाश में नहीं आई।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा 

