Home Uncategorized मंदिर से गढ़ा धन निकालने की सूचना पर हंगामा, पुलिस जांच में...

मंदिर से गढ़ा धन निकालने की सूचना पर हंगामा, पुलिस जांच में जुटी

303
0

झांसी। रक्सा स्थित प्राचीन मंदिर में गढ़ा धन निकालने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इधर गढ़ा धन निकालने की सूचना पर भारी भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक रक्सा थाना क्षेत्र में ओवर ब्रिज के पास प्राचीन शिव मंदिर बना हुआ है। यहां नवरात्रि को लेकर सौंदर्यकरण का कार्य चल रहा है। मजदूर सोनू प्रजापति मंदिर में मजदूरी कर रहा था। शिव मंदिर के अंदर जमीन में खुदाई होने चार फुट से गहरा गड्ढा होने ओर उसके अंदर रखे घड़े टूटे हुए दिखाई देने पर पुजारी मोहन गिरी ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी बताया कि यहां मंदिर में खुदाई कर जमीन से गढ़ा धन निकाल लिया गया है। इस सूचना पर सैंकड़ों ग्रामीण एकत्रित हो गए साथ ही सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर आ गया। पुलिस ने मजदूर से पूछताछ करने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि जमीन से धन निकालने की सूचना केवल अफवाह लग रही है। लेकिन जमीन में गड्ढा खोदकर घड़े क्यों तोड़े गए यह सवाल खड़ा हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।वहीं मंदिर के पुजारी मोहन गिरी महाराज ने जमीन से गढ़ा धन निकालने की सूचना को केवल अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का आरोप है तो इसकी जांच पुलिस करें।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here