Home Uncategorized झांसी पुलिस लाइन में दिखी मिशन शक्ति अभियान को समर्पित ऐतिहासिक महिला...

झांसी पुलिस लाइन में दिखी मिशन शक्ति अभियान को समर्पित ऐतिहासिक महिला परेड, सभापति विधान परिषद ने ली सलामी

93
0

झांसी। गणतंत्र दिवस पर पूरे देश में आजादी का जश्न मनाते हुए सांस्कृतिक देश भक्ति के आयोजन चल रहे। इसी क्रम में झांसी पुलिस लाइन में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिला पुलिस कर्मियों की ऐतिहासिक परेड के साथ सांस्कृतिक देश भक्ति के आयोजन देखने को मिले। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को मंच से सम्मानित भी किया गया।

77 वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में मुख्यातिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह द्वारा तिरंगा फहराया गया। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण अभियान को तेजगति प्रदान करने के लिए महिला पुलिस कर्मियों की ऐतिहासिक परेड हुई। परेड की सलामी विधान परिषद सभापति मानवेंद्र प्रताप सिंह ने ली। इस दौरान एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति उनके साथ रहे। परेड में महिला कमांडर क्षेत्राधिकारी आसमा वकार, उपनिरीक्षक श्रीमती किरन वाला, उपनिरीक्षक निलेश कुमारी, महिला परेड टोली नंबर छ का प्रतिनिधित्व उपनिरीक्षक वंदना कश्यप ने किया। वहीं पुलिस कर्मियों ने कर्तव्य दिखाए। साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग धार्मिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वाट टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह तक्कर ओर उनकी टीम तथा उपनिरीक्षक अतुल को शौर्य पदक सहित कई पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके सराहनीय कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस दौरान जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी, कर्मचारी,सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here