Home Uncategorized गुरसराय गरौठा हाइवे पर ट्रक की टक्कर से तीन की मौत, दर्जन...

गुरसराय गरौठा हाइवे पर ट्रक की टक्कर से तीन की मौत, दर्जन भर घायल

58
0

झांसी। देर रात गोद भराई समारोह से वापस घर लौट रहे तीन पहिया गाड़ी सवार लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर दो की मौके पर ओर एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के मुताबिक ग्राम कैरोखर निवासी जानकी पुत्री लालाराम, सीता रमैया गौतम, नारायण दास अपने परिजन कल्लू पाल, पार्वती, जय कुंवर, शिवानी, मन्नू, जगवती, शिला नारायण, के साथ शुक्रवार की रात केरोखर गांव से गुरसराय में आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में गए। सभी लोग वहां से तीन पहिया वाहन में सवार होकर वापस अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में लोहिया महिला महाविद्यालय के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आपे पलट गई ओर उसमें सवार सवारियां घायल हो गई ओर चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं मौके पर जानकी, सीता रमैया गौतम की मौके पर मौत हो गई। वहीं इलाज के दौरान नारायण दास की मौत हो गई। बाकी अन्य लोग घायल है जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीनों।मृतकों के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here